मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या लखनऊ नेशनल हाईवे पर भगेला मोड़ के निकट घने कोहरे के बीच बीती रात्रि हुई सड़क दुर्घटना के शिकार हुए ऑटो चालक पर दर्जनों वाहन गुजर गये। काफी देर बाद पुलिस को मिली सूचना पर सफदरगंज पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हृदय विदारक घटना बीती रात्रि उस समय घटित हुई जब बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ निवासी देवनरायन तिवारी का 28 वर्षीय पुत्र रमाशंकर तिवारी ऑटो रिक्शा नम्बर यूपी 32 जीएन 7923 से लखनऊ से घर वापस आ रहा था घना कोहरा होने के कारण सफदरगंज चैराहे से बदोसराय मार्ग से मुड़ने के बजाय आगे निकल गया और पल्हरी पहुँचने के बाद जब भगेलापुरवा मोड़ से मुड़ने लगा तभी रमाशंकर का ऑटो असुन्तलित होकर पलट गया। मध्य रात्रि सहायता के लिए जब हॉइवे पर खड़ा होकर मदद मांग रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने रमाशंकर को टक्कर मार दी। इसके बाद तमाम वाहन रमाशंकर के ऊपर से गुजर गये। अमानवीय पहलू ये रहा कि मृतक के शव पर से रात में तमाम वाहन गुजरते रहे, इस बीच न तो किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और ना ही उसके शव को सड़क से उठवा कर सड़क के किनारे कराया। और घटना के बाद शव घंटों सड़क पर पड़ा रहा। नतीजतन मृतक के शव के परखच्चे उड़ गए। काफी देर बाद पुलिस को सूचना मिली मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुधांश मिश्रा एव अखण्डदेव मिश्रा ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक लखनऊ में रहकर ऑटो चलाने का काम करता था।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
Related Posts

