मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि अयोध्या-लखनऊ हॉइवे पर रसौली ओवरब्रिज के निकट सड़क पार करते समय आरा मशीन पर काम करने वाले एक 28 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की देर रात्रि रसौली ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत के बाद पहुँची सफदरगंज पुलिस ने अज्ञात के रूप में मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोर में दुर्घटना की जानकारी हुई तो घर न पहुँचे नसीरपुर मजरे लक्षबर बजहा निवासी पुत्तन अली ने आरा मशीन पर काम करने वाले अपने पुत्र मो0 इरफान की खोजबीन की तो पता चला कि दुर्घटना में मरने वाला युवक मो0 इरफान ही है। मृतक के पिता पुत्तन अली ने बताया कि मेरा पुत्र रसौली स्थित आरा मशीन पर काम करता था तथा प्रतिदिन 9 बजे तक घर पहुंच जाता था परन्तु कल रात तक घर नही पहुँचा और सुबह जब आरा मशीन पर पता करने गया तो एक्सीडेंट की जानकारी हुई।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

