सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देते हुए निकाली जागरूकता रैली
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। यातायात नियमो के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव से परिषदीय विद्यालयों के बच्चो , शिक्षक, शिक्षिकाओं एव स्थानीय पुलिस ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली जो दिव्या फाउंडेशन स्कूल में जाकर समाप्त हुई।

जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हर भाजपा नेता राजकुमार सोनी ने कहा कि जरा सी लापरवाही या असावधानी किसी की जान ले सकती है। इसलिए लोग अपने जीवन में रोमांच एवं अति उत्साह की जगह सतर्कता सावधानी बरतें। सड़क पर चलते समय सदैव सतर्क रहें। यातायात के नियमों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाकर स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित रखे। खण्ड शिक्षा अधिकारी आर पी सिंह ने कहा कि सड़क पर चलने के दौरान विशेष रुप से सतर्क रहना चाहिए। दुर्घटनाओं के अनेक कारण होते हैं तथा यह अक्सर गलती के कारण ही होते हैं। सभी को दो पहिया वाहन चलाने के दौरान अनिवार्य रुप से हेलमेट पहनना चाहिए तथा चार पहिया गाड़ी पर चलने के दौरान सीट बेल्ट बांधना अति आवश्यक हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह ने कहा कि यह कोई परेशान करने वाला नियम नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा किया गया प्रयास है। उन्होंने बच्चो से आहवान करते हुए कहा कि जीवन सुरक्षा की पहली प्राथमिकता है कि यातायात के नियमों का पालन कर यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाये। उन्होने मोबाइल से बात करते हुए गाड़ी चलाने को बेहद घातक बताया तथा तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, संजय श्रीवास्तव, माया सैनी, कहकन्शा खान, अस्फी किदवाई, विजयलक्ष्मी, इसी क्रम में ग्राम पंचायत मुंजापुर के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमे अमृता मिश्रा, रीना वर्मा, हर्षिता सिंह, सरोज कुमारी, निधि वर्मा, आशू वर्मा, रेखा देवी आदि लोग मौजूद रही।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

