एसएसपी ऑफिस के सामने खुद को आग लगाने बाले किसान की बरेली मे उपचार के दौरान मौंत, परिवार मे मचा कोहराम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

एसएसपी ने एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों को बुधवार को ही सस्पेंड किया।

बदायूँ। रसूलपुर गांव निवासी किसान किशनपाल गेहूं की फसल जलने के बाद सरकारी सिस्टम से परेशान थे। बदायूं एसएसपी ऑफिस के गेट पर उन्होंने आत्मदाह किया था। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उन्हें झुलसी हुई हालत में बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन, उन्होंने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। आईजी बरेली रेंज रमित शर्मा ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। इसका नेतृत्व एसपी सिटी बरेली कर रहे हैं। ताकि मामले में जिस स्तर के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का दोषी निकले, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मामले में एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मियों को बुधवार को ही सस्पेंड किया जा चुका है।

(गेहूं की फसल जली, फिर एफआईआर भी किसान पर ही हुई)


किशनपाल की गेहूं की फसल में पिछले दिनों आग लग गई थी। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर आगजनी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन चौकी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। बाद में आरोपियों ने किसान को पीटा था। तो पुलिस ने उनके खिलाफ बलवा समेत मारपीट का केस दर्ज कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इधर, किसान समेत उसके परिजनों के खिलाफ भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। वह निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था। लेकिन, उसकी फरियाद अनसुनी की जा रही थी। इसी बजह से यह घटना घटित हो गई।
आईजी बरेली रेंज रमित शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इसका नेतृत्व एसपी सिटी बरेली करेंगे। वह आईपीएस रैंक के अधिकारी हैं। सभी पहलुओं को खंगालते हुए आगे भी कार्रवाई होगी। इधर पुलिस ने आठ में से सात आरोपियों को रात में ही हिरासत में ले लिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!