ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर युवक की मौत। झपकी आने से ट्रैक्टर से गिर गया था नीचे, लेंटर डालने जा रहा था।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के बागवाले गांव के पास बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के हरदतपुर गांव निवासी अजब सिंह (22) पुत्र रोशन लेंटर डालने की मशीन पर काम करता था। बुधवार को वह लेबर के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेंटर डालने दहगवां जा रहा था। मेरठ-दिल्ली हाईवे पर बागवाले गांव के पास झपकी आने से वह टैक्टर ट्रॉली से नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने आनन-फानन उसे दहगवां के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गम्भीर हालत में डॉक्टरों ने सहसवान रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर स्वामी जहांगीराबाद चौराहे पर सबको छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल सहसवान का बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक फरार है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

