माफियाओं पर बुलडोजर चलने के बाद अब नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ भी बुलडोजर चलना शुरू
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर जमकर गजर रहा है। माफियाओं पर बुलडोजर चलने के बाद अब नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ भी बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर स्थित रसौली एव एनएच 927 पर स्थित शहाबपुर में बुधवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया और हाईवे किनारे जमीन पर किए गए कब्जे को हटाया गया।

उल्लेखनीय हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनो सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अवैध बस स्टैंड, पार्किंग बनाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वही हाईवे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाए और हाईवे किनारे की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द उन्हें भेज दी जाए। इसके मद्देनजर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बुधवार से नेशनल हाईवे पर विशेष अभियान चलाया दिया है।
हाईवे पर से हटावाया गया अवैध अतिक्रमण
बुधवार को लखनऊ- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रसौली गांव एव बाराबंकी- बहराइच पर स्थित ग्राम शहाबपुर में चलाया गया, जहां पर अतिक्रमणकारियों ने एनएचआई की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था, जिस कारण आए दिन हादसे होते रहते थे। जिस पर आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर जमीन को मुक्त कराया, साथ ही सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा हाईवे की जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण किया गया, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
कोरिडोर मैनेजर एव पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हाईवे हुआ अतिक्रमण मुक्त
एनएचआई 28 पर स्थित ग्राम पंचायत रसौली में नेशनल हाईवे के कोरिडोर मैनेजर गुंजन सिंह की अगुवाई में बाबा का बुलडोजर गरजा बुलडोजर देख अतिक्रमण करने वालो में खलबली मच गयी इस दौरान थाना सफदरगंज के उपनिरीक्षक राजकुमार सहित पुलिस फोर्स मौजूद रहा। वही बाराबंकी बहराईच पर स्थित शहाबपुर गांव में एनएचआई अधिकारी प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में बुलडोजर चलाया गया उन्होंने बताया कि हाईवे के बीच से 50 फिट की परिधि में जो भी अतिक्रमण है उसे साफ कराया गया है आज रामनगर तिराहे से शहाबपुर तक अतिक्रमण हटाया गया है कल मसौली चौराहे पर अतिक्रमण हटाया जायेगा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

