शमसपुर मलिक फत्ता का कार्यभार संभालेंगे प्रेमराम मीणा।
सहसवान। 28 मई को पांच हजार रूपये की रिश्वत लेने वाले चकबंदी लेखपाल का वीडियो वायरल होने के उपरांत बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने रिश्वत लेने वाले चकबंदी लेखपाल छत्रपाल को तत्काल निलंबित करते हुए सदर चकबंदी कार्यालय से संबंध करने के निर्देश दिए हैं। तथा निलंबित लेखपाल छत्रपाल के स्थान पर लेखपाल प्रेमराम मीणा को उपरोक्त स्थान पर तैनात किया हैl ज्ञात रहे सहसवान तहसील में बीते दो दशक से ग्राम समसपुर मलिक फत्ता में चल रही चकबंदी कार्यों के दौरान एक फर्जी विरासत की भूमि के प्रकरण को सार्वजनिक न करने के नाम पर हल्के पर तैनात लेखपाल छत्रपाल द्वारा एक व्यक्ति से पांच हजार रूपये की मांग की गई जिसका उपरोक्त व्यक्ति ने पैसे देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया अलबत्ता वीडियो 1 वर्ष पुराना है। क्योंकि वर्तमान में ग्राम समसपुर मलिक फत्ता से चकबंदी प्रक्रियाओं के अंतर्गत सीमांकन का कार्य पूर्ण हो चुका हैl
मिली जानकारी के अनुसार 28 मई को चकबंदी प्रक्रियाओं के अंतर्गत सीमांकन का कार्य समाप्त किए जाने के बाद चारों द्वारा ग्राम समसपुर मलिक पता कि आई आपत्तियों के निस्तारण हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य द्वारा ग्राम समसपुर मलिक सत्ता में एक दिवसीय अदालत का आयोजन किया गया जिसमें चकदारो द्धारा दोनों पक्षों के सम्मुख आई आपत्तियों के निस्तारण हेतु सुनवाई हुई अदालत के दौरान ही जब आपत्तियों की सुनवाई हो रही थी इसी बीच ग्राम समसपुर मलिक फत्ता के मजरा अकबराबाद निवासी रमेश पुत्र पन्नालाल ने एक फर्जी विरासत पर चढ़ी भूमि के मामले को दबाए रखने के लिए लेखपाल छत्रपाल को पांच हजार रूपये देकर अनुरोध किया था। कि वह इस फाइल को सार्वजनिक न करें परंतु। पीड़ित पक्ष द्धारा उपरोक्त मामला अपर जिलाधिकारी की अदालत में गर्मजोशी के साथ उठा जिस पर हल्का लेखपाल छत्रपाल फर्जी विरासत के पक्षधर रमेश के विरुद्ध विरासत का विरोध कर रहे सियाराम ने अपर जिलाधिकारी से रमेश के पिता पन्नालाल के नाम फर्जी रूप से विरासत में चढ़ी भूमि को निरस्त किए जाने का मामला उठा दिया। जिस पर हल्का लेखपाल छत्रपाल ब रमेश में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई रमेश ने छत्रपाल को देख लेने की धमकी दी जैसे ही अदालत का कार्य समाप्त हुआ अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार वैश्य गाड़ी में सवार होकर ग्राम से निकले ही थे। कि रमेश ने 1 साल पूर्व हल्का लेखपाल छत्रपाल को मामला दबाए रखने के लिए दिए गए पांच हजार रूपये की रिश्वत का वीडियो बनाए जाने के उपरांत वायरल कर दिया वीडियो वायरल होते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गयाl
बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी राजकिशोर मौर्य ने पांच हजार रूपये की रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के उपरांत आरोपी लेखपाल छत्रपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तथा निलंबित किए लेखपाल को चकबंदी कार्यालय बदायूं सदस्य संबंध करते हुए ग्राम शमसपुर मलिक सत्ता पर नवनियुक्त लेखपाल प्रेम राम मीणा को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

