चौराहों, बाजारों से अतिक्रमण हटवाया. कब्जेदारों में खलबली

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से लगातार दूसरे दिन गुरुवार को एनएच 927 पर स्थित चौराहों, बाजारों से अतिक्रमण हटवाया गया, इससे कब्जेदारों में खलबली रही। अभियान में पक्के भवन स्वामियों को एक सप्ताह का सूचना दी गयी थी।  उल्लेखनीय हो कि योगी सरकार द्वारा नेशनल एव स्टेट हाईवो को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान छेड़ रखा है और बाबा का बुलडोजर अतिक्रमण करने वालो पर जमकर गरज रहा है। बुधवार को एनएच 927 पर रामनगर से शहाबपुर तक अतिक्रमण मुक्त किया गया था गुरुवार को नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी प्रमोद कुमार यादव एव प्रशासनिक अधिकारियों ने मसौली चौराहे से रामनगर तक पड़ने वाले चौराहों पर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण मुक्त किया।

स्थलीय जांच पर रुका बुलडोजर

लखनऊ- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते कई दिनों से चल रहा बुलडोजर गुरुवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के बावली चौराहे पर पहुंचा और चौराहे पर मौजूद केबी फैमिली ढाबे में एनएचआई की करीब ढाई फिट जमीन आ रही थी जैसे ही बुलडोजर कहर ढाता कि हंगामा शुरू हो गया और एनएचआई कर्मियों एव ढाबा मालिक के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई इसी जिला मुख्यालय से कई अधिवक्ता भी आ गये और एनएचआई द्वारा ज्यादा भूमि पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाने लगे। ढाबा मालिक का कहना है कि एनएचआई की साढ़े 28 मीटर है जबकि एनएचआई के अधिकारी गुंजन सिंह का कहना है कि एनएचआई की साढ़े 30 मीटर है बहरहाल स्थलीय जांच के बाद अतिक्रमण हटाया जायेगा। एनएचआई अधिकारी गुंजन सिंह ने बताया कि तय किए गए मानक के अनुसार अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!