सीओ सदर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है कस्बा जैदपुर नेता रियाज

जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर कस्बे के मोहल्ला छोटा इमामबाड़ा पर सीओ सदर के अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें कानपुर सहित अन्य राज्यों में बवाल के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बैठक आयोजित की गयी जिसमें आपसी सौहार्द को बनाये रखने के लिए कस्बे के सभी मस्जिद के इमाम वा आम जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी उल्लेखनीय हो कि कानपुर की घटना एव वाट्सप ग्रुपो पर जुमा को होने वाली बन्दी की फर्जी अफवाहों पर सभी क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है थीं जिसके बाद कस्बे में अमन-चैन कायम रहा।

बैठक में सीओ सदर नवीन कुमार सिंह ने कहा कि आपस में सामंजस्यता व आपसी भाईचारे को बनाये रखे। लोगों से अपील की यदि कहीं पर भी सौहार्द बिगाड़ने व घटना की आशंका लगे तो इसकी जानकारी पुलिस को सूचना दे तथा किसी भी भ्रांतिगत खबरों पर ध्यान न दें। अगर कोई अशांति का जहर समाज मे घोलने का काम करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके जैदपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे तथा मिलजुलकर रहे जिससे आपसी सौहार्द कायम रहे।  बैठक में जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज ने कहा कि पूरे जनपद में जैदपुर कस्बे का गंगा जमुनी तहजीब में इतिहास रहा है हमारे यहां कभी किसी तरह का कोई दंगा फसाद नहीं हुआ हमारे कस्बे में त्यौहार मिलजुल कर मनाया जाता है इस बात पर सीओ सदर और थाना प्रभारी ने नेता रियाज की प्रशंसा की बैठक में कस्बा इंचार्ज रविंदर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी वह ईदगाह इमाम सहित कस्बे के अंन इमाम भी मौजूद रहे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!