दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार,अवैध अफीम बरामद
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मसौली पुलिस ने गोवध अधिनियम से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 3 सौ ग्राम अवैध अफीम बरामद की अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार यादव, अब्दुल रहमान खान, कांस्टेबल गणेश बाबू एव शैलेन्द्र कुमार ने बंजारनपुरवा मोड़ से गैर जनपदीय वांछित अभियुक्त इरफान उर्फ मिट्ठु पुत्र लाला बंजारा निवासी हेमपुर टांडा थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुर खीरी व राजा उर्फ नियाज पुत्र गोगे निवासी कसाई मण्डी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर जमातलाशी में 3 सौ ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

