ज्येष्ठ मास के आखिरी मंगल पर क्षेत्र में धर्म कर्म की धूम रही। मुख्य चौराहों से लेकर मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा हुआ पाठ ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ज्येष्ठ मास के आखिरी मंगल पर क्षेत्र में धर्म कर्म की धूम रही। मुख्य चौराहों से लेकर मंदिरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ हुआ। सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर जहां प्याऊ लगाकर राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडा मीठा जल पिलाया गया वही जगह जगह पूड़ी सब्जी, छोला चावल, बूंदी एव खीर का वितरण किया गया।


ब्लाक कर्मचारियों के तत्वावधान में आयोजित भण्डारे का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने किया तथा भक्तो में प्रसाद वितरण किया इस दौरान अवर अभियंता आरईएस प्रमोद कुमार गौतम, जेई लघु सिंचाई आर के प्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास पांडेय, के के यादव, सियाराम,उत्तम वर्मा, महेश सिंह, आशीष वर्मा, बीना चतुर्वेदी, मो0 आकिब जमाल, आशीष वर्मा, शैलजा तिवारी, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि सहित ब्लाककर्मी मौजूद रहे। बांसा रामपुर मार्ग पर स्थित काली मंदिर पर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें रहरामऊ प्रधान उर्मिला वर्मा, अनिल वर्मा, प्रेमप्रकाश वर्मा,रमेश वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इसी क्रम में ज्येष्ठ मास के अन्तिम मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र में जगह जगह हनुमान भक्तों ने धूमधाम से भण्डारे का आयोजन किया। सफदरगंज चौराहे पर मधुर भोग प्रतिष्ठान पर समाजसेवी हिमांशु गुप्ता ने विशाल भण्डारे का आयोजन करके भक्तों को प्रसाद वितरण किया ।सफदरगंज कस्बे में प्रदीप राठौर ने भण्डारे का आयोजन किया। स्टेशन रोड स्थित मुकेश जायसवाल ने भण्डारे का आयोजन करके लोगों को प्रसाद वितरित किया।
पुलिस त्रिलोकपर चौकी परिसर में जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। त्रिलोकपुर चौकी में आयोजित भण्डारे ने हिंदू मुस्लिम सभी लोगो ने भाग लिया हिस्सा । चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हलुआ ,शरबत ,फल प्रसाद रूप में किया वितरण।
ऐसे कार्य को देखकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की प्रशंसा किया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!