वाहिनी पीएसी सभागार में सैनिक सम्मेलन एव भण्डारे का आयोजन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में दशवी वाहिनी पीएसी सभागार में वाहिनी व जोनल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस आर्चरी टीम के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत, सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निराकरण हेतु सैनिक सम्मेलन एव भण्डारे का आयोजन किया गया।
सैनिक सम्मेलन सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवम प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती_2021 में सफल हुए आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा वाहिनी में हॉफ ब्रास बैंड में नियुक्त कर्मियों तथा वाहिनी के प्रत्येक दल से मई माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक आरक्षी के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा जेष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को पीएसी परिसर में भण्डारे का आयोजन किया गया सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने प्रसाद का वितरण किया।
इस मौके पर सहायक सेनानायक रामरतन, चिकित्सक ज़ाकिर हुसैन, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!