अमरीका ने फिर बढ़ायी ईरानी हमले में अपने घायलों की संख्या , पहले कोई नहीं, फिर 11 फिर 34 और अब 50 तक पहुंचा!

अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इराक़ में अपनी छावनी एनुलअसद पर ईरान के मिसाइल हमले से होने वाले नुक़सानों के बारे में धीरे धीरे स्वीकारोक्ति का सिलसिला जारी रखते हुए अब कहा है कि इस हमले में उसके 50 सैनिकों को दिमागी चोट पहुंची है।
पेंटागन के प्रवक्ता थामस कैंबल ने बुधवार सुबह एक बयान जारी करके बताया है कि आज तक 50 अमरीकी सैनिकों को दिमागी चोट पहुंचने का पता लगाया जा चुका है। 
उन्होंने बताया कि इन 50 अमरीकी सैनिकों में से 31 का इराक़ में इलाज कराया गया जिसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर वापस चले गये।
उन्होंने बताया कि बाकी 18 सैनिकों के अधिक उपचार के लिए जर्मनी पहुंचा दिया गया जबकि एक को कुवैत पहुंचाया गया जो उपचार के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट गया।
अमरीका की आतंकवादी सेना ने गत 3 जनवरी को बगदाद हवाई अड्डे पर आईआरजीसी की कुद्स फोर्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ी स्वंय सेवी बल के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अलमुहंदिस को उनके साथियों के साथ शहीद कर दिया था।
ईरान के क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी ने 8 जनवरी को इस आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए इराक़ में अमरीकी की एनुलअसद छावनी  और अरबील में एक अमरीकी ठिकाने पर मिसाइल बरसाए थे।
ईरान ने कहा था कि इस हमले में लगभग सौ अमरीकी सैनिक मारे गये किंतु अमरीका ने कहा कि इस मिसाइल हमले में उसका कोई सैनिक घायल भी नहीं हुआ ।
कुछ दिनों बाद पेंटागन ने यह स्वीकार किया कि 11 अमरीकी सैनिकों को मिसाइल हमले की वजह से उपचार के लिए इराक़ से कुवैत ले जाया गया है।
उसके बाद अब मंगलवार को अमरीका ने फिर माना है कि उन 11 के अलावा भी कई सैनिक घायल हुए हैं ।
इसके बाद अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान के मिसाइल हमले में 34 अमरीकी सैनिक घायल हुए और अब पेंटागन का कहना है कि ईरान के हमले से प्रभावित होने वालों की संख्या 50 है।

Don`t copy text!