समाधान योजना 31 जुलाई तक विस्तारित

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्धारा स्टाफ की कमी के वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए 24 दिसंबर 2021 को प्रदेश में समाधान योजना लागू की गई थी, इस समाधान योजना को सम्यक विचारोपरांत उत्तर प्रदेश शासन द्धारा 31 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है। इसलिए स्टांप कमी से संबंधित प्रचलित स्टाफ वादों के पक्षकार समाधान योजना के अंतर्गत रुपये 100 के अर्थदंड के साथ 31 जुलाई तक कमी स्टांप की धनराशि राजकोष में जमा कर लाभ उठा सकते हैं।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!