बसपा विधानसभा उपाध्यक्ष अज़हर हुसैन ने भाजपा प्रवक्ता द्धारा की गई टिप्पणी को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्धारा की गई अमर्यादित टिप्पणी का देश भर मे विरोध हो रहा है। जिसको लेकर जगह-जगह प्रदर्शन व ज्ञापन देकर भाजपा प्रवक्ता के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की जा रही है।
विधान सभा उपाध्यक्ष अज़हर हुसैन ने उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह को भाजपा प्रवक्ता के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बसपा उपाध्यक्ष अज़हर हुसैन ने ज्ञापन मे कहा कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्धारा 27 अप्रैल को एक न्यूज़ डिबेट में पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में अमर्यादित की गई टिप्पणी का विरोध आज पूरे देश मे हो रहा है। इसी विरोध को लेकर उन्होंने मांग की बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्धारा इस कृत से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।जिनमें बहुत रोष है। हम मांग करते हैं। उन्होने नुपुर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कारवाई की मांग की है। उन्होने कहा कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है।
इस मौके पर बसपा विधानसभा उपाध्यक्ष अजहर हुसैन, आदिल अंसारी नगर अध्यक्ष बसपा, मुकर्रम मलिक नगर उपाध्यक्ष बसपा, रेहान एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!