पुलिस की निगहबानी में पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। पिछले हफ्ते शुक्रवार को उ.प्र. के कई जनपदों में हुई हिंसा के मद्देनजर बाराबंकी पुलिस भी अलर्ट के मोड में आ गई है। इस बार शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज पर पुलिस की निगरानी शुरू हो गई है। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सभी थानों के शस्त्रागारों से असलहे बाहर निकाल लिए गए हैं। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जनपद में भयमुक्त वातावरण बनाने व शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ किसी भी चुनौती से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण योजना का पूर्वाभ्यास व फ्लैग मार्च किया गया है। जिसमें सभी कर्मचारी दंगा नियंत्रण उपकरण (डंडा, हेलमेट, केनशील्ड, बॉडी प्रोटेक्टर) से लैस थे। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा शुक्रवार जुमा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा विशेष सतर्कता बरती जा रही है साथ ही साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की गई। तथा अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु धर्मगुरूओं के साथ शान्ति समिति की बैठक की गई। सभी पुलिस फोर्स को छाया चौराहा पर एकत्र कर डिब्रीफ किया गया तथा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर जनमानस में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। तथा शुक्रवार जुमे की नमाज के दृष्टिगत मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया। साथ ही साथ जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनमानस से अपील की गई।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!