सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर ने डीएम से की मांग
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर को धनराशि न देने की मांग करते हुए गुरूवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। दरियाबाद विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अकबरपुर निवासिनी वन्दना स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत दिशा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष है। दिशा स्वयं सहायता समूह को ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय का कार्य माह दिसंबर 2021 में मिला था। तब से उक्त समूह द्वारा सामुदायिक शौचालय की देखरेख व साफ सफाई आदि कार्य किया जा रहा है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उक्त कार्य का पैसा आज तक समूह को नहीं दिया गया। जिसकी शिकायत सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर वन्दना ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर की। वन्दना ने बताया कि विकासखण्ड कर्मियों द्वारा जालसाजी व धोखाधड़ी करके गांव के दूसरे समूह श्री सांई श्याम स्वयं सहायता समूह के खाते में 27 हजार रूपए की धनराशि भेज दी गई है। जो न्यायोचित नहीं है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

