संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सहसवान में आज।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह आज तहसील सहसवान में जन समस्याएं एवं शिकायतों को सुनेंगे

बदायूँ। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओपी सिंह आज शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील दातागंज में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बिल्सी में जन शिकायतों को सुनेंगे। तहसील सदर एवं बिसौली में सम्बंधित उपजिलाधिकारी शिकायते सुनेगें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!