शान्ति एवं कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट रहा। जुमे की नमाज को लेकर जनपद की लगभग सभी मस्जिदों पर पुलिस मुश्तैद रही। शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.ओम प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर फुटमार्च किया। शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था, इसी क्रम में दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया गया तथा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने जनसामान्य से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा आपस में भाई-चारे के साथ मिल-जुलकर रहने व नियम-कानूनों का पालन करने की अपील की गई। किसी भी अराजक तत्व द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

उन्हांने निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को किसी भी दशा में बख्शा नही जायेगा। शुक्रवार को जनपद में माहौल शान्तिपूर्ण रहा। धर्मगुरुओं व मौजिज लोगों के द्वारा भी अफवाहों पर ध्यान न देने, शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। आला अधिकारियों ने भी विभिन्न स्थानों का जायज़ा लिया। अधिकारियों द्वारा कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की अफवाह फैलाता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शरारती तत्वों की बातों में बिल्कुल भी न आएं, आपसी प्रेम और भाईचारा बनाकर रखें। सोशल मीडिया पर भी भड़काने में न आएं आत्म संयम और समझदारी से काम लें, ऐसी किसी भी पोस्ट का जवाब न दें और न ही इसे शेयर करें जो विवादित हो। अगर कोई व्यक्ति ऐसा काम करता है तो इसकी जानकारी तुरंत क्षेत्रीय पुलिस या वरिष्ठ अधिकारियों को दे सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी विवादित पोस्ट को शेयर करता है या उसमें कमेंट करता है, जिससे शान्ति एवं कानून व्यवस्था वाधित होने की आशंका होती है। तो पुलिस उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी आलोक मिश्रा व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

