बाराबंकी में अग्निपथ योजना के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Abdulmueed

भारतीय सेना के साथ गद्दारी बदर्शत नहीं करेगी आम आदमी पार्टी: धर्मबीर सिंह

चीन और पाकिस्तान चुनौती है फिर हमारी सेना क्यों आधी है: पंकज वर्मा

-बाराबंकी के पटेल चौराहे पर बिरोध करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गये कई कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी ने रविवार को बाराबंकी में अग्निपथ योजना और मोदी सरकार की दलील की सेना को देने के लिए पैसा नहीं है के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रत्येक जिले ने 420 रुपये का चेक काटकर प्रधानमंत्री को भेजने के लिए बाराबंकी में एवाईडब्ल्यू यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में विरोध शुरू किया गया। सांकेतिक रूप में भिक्षा मांगते हुए आप कार्यकर्ता युवाओं को सीधे सेना में भर्ती किए जाने की मांग कर हरे थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सेना के लिए पैसा नहीं है रोना बंद करे। बाराबंकी में विरोध प्रदर्शन के दौरान पटेल चौराहे जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और उनको गिरफ्तार कर लिया।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी। हम भिक्षा मांग रहे थे शांतिपूर्ण तरह से। प्रदर्शन पूरे प्रदेश में हो रहा है। पुलिस ने आकर जबर्दस्ती हमको हिरासत में लिया। आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मोदी और योगी सरकार जब जब डरती है तब तब पुलिस को आगे करती है। यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क से लेकर दफ्तर तक प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ गद्दारी कर रही है। पिछले कई सालों से सेना में कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम रुकने वाले नहीं है। जिला अध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने कहा कि चीन और पाकिस्तान जैसी बड़ी चुनौती हमारे सामने हैं और हमारी सेना में युवाओं की भर्ती होनी चाहिये। अग्निवीर योजना से भारतीय सेना मजबूत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सेना को मजबूती देने की जरूरत है। सरकार पैसे का रोना रो रही है जो शर्मनाक है। जब-जब मोदी और योगी सरकार डरती है पुलिस को आगे करती है। मोदी और योगी सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे। युवाओं को रोजगार चाहिये उनको गुमराह करने का काम सरकार कर रही है जो बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव जुगराज सिंह प्रदीप वर्मा प्रभात वर्मा अमन सिंह नितिन वर्मा अनूप कुमार अनूप कुमार शिवम वर्मा भागीरथ गौतम आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!