सांड के हमले से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत। एक दिन पहले ही किया था सांड ने युवक पर हमला,
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। सडकों पर छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशु आए दिन लोगो के लिए काल बन रहे है। ऐसा ही एक मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र का है। जहाँ एक आवारा सांड ने राह चलते युवक पर हमला बोल दिया। सांड ने उसे सींग पर उठाकर कई बार पटका। हमले में युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंपा है।
घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के कथरा खगेई गांव में हुई। यहां रहने वाला रामौतार (35) कामकाज निपटाकर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि रास्ते में खड़े बौखलाए सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। पहले सांड ने उसे पीछे से टक्कर मारी और पटक दिया। जबकि इसके बाद सांड ने पलटकर उसे फिर से सींग पर उठाकर फेंक दिया। सांड को हमलावर होते देख गांव के लोग घरों से लाठी-डंडे ले आए। उसे भगाकर बमुश्किल रामौतार को बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। काफी खून बह रहा था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गांव वालों के मुताबिक युवक के परिवार में पत्नी के अलावा चार छोटे बच्चे हैं। इनकी उम्र 6 से 15 साल तक है। वह खेती किसानी करता था। युवक की मौत से परिजनों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट आन पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की मौत को लेकर परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

