युवक ने पेड़ की टहनी से लटक कर फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने युवक को सकुशल बचाया। पत्नी द्धारा बाइक की चाबी न देने पर, उठाया खौफनाक कदम।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। थाना अलापुर क्षेत्र मे युवक ने पेड़ की टहनी पर रस्सी का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की परंतु पुलिस की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। घटना की वजह महज इतनी थी कि युवक की पत्नी ने उसे बाइक ले जाने के लिए चाबी नहीं दी। क्योंकि युवक शराब के नशे में धुत था। जिस वक्त युवक ने आत्महत्या की कोशिश की, उसका वीडियो किसी शख्स ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने युवक को बचाकर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
मामला थाना अलापुर के कस्बा म्याऊं का है। यहां रहने वाला अनिल इसी ब्लाक क्षेत्र के मसूदपुरा गांव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि वह नशा करने का आदि है। दिनभर शराब के नशे में धुत रहना उसकी आदत में शुमार है। इसी कारण आए दिन उसके परिवार में कलह का माहौल बना रहता है। ग्रामिणों के मुताबिक युवक दोपहर को स्कूल के बाद घर लौटा और पत्नी से बाइक की चाबी मांगी। चूंकि वह नशे में धुत था और उसके पांव भी लड़खड़ा रहे थे। ऐसे में पत्नी ने चाबी देने से इंकार कर दिया। नतीजतन युवक बौखला गया। घर में झगड़ा भी हुआ लेकिन पत्नी ने चाबी नहीं दी तो वह घर से निकल गया। बताया जाता है। कि अनिल गौंतरा रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास गया। वहां बने खंडहर में खड़े पेड़ पर गमछे का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पहले उसकी यह हरकत देख रहा एक शख्स लगभग तीन सौ मीटर दूर पुलिस चौकी पहुंचा और जानकारी दी तो चौकी प्रभारी समेत फोर्स वहां पहुंच गया।
पुलिस ने युवक को सकुशल नीचे उतार लिया, हालांकि वह बेहोश था। कुछ देर बाद वह होश में आया तो पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि युवक को सकुशल बचा लिया गया है। हालांकि जो शख्स वीडियो बना रहा था। उसकी तलाश जारी है। क्योंकि प्राथमिकता वीडियो बनाना नहीं बल्कि उसे बचाने की थी। ऐसे में इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आत्महत्या की कोशिश करने वाले समेत वीडियो बनाने वाले के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

