युवा मंच संगठन के द्धारा निःशुल्क मेडीकल चैकअप कैम्प का शुभारंभ किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ।युवा मंच संगठन के द्धारा एक निःशुल्क मेडीकल चैकअप कैम्प पंजाब केसरी नोवदय टाइम्स की संस्थापिका स्व: श्रीमती स्वदेश चौपड़ा की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में किया गया। कैम्प का शुभारंभ जनपद के मुख्य विकास अधिकारी सीएमएस ज़िला अस्पताल एवं समाजसेवी हरिकृष्ण वर्मा एवं विपिन अग्रवाल के द्धारा फीता काट कर एवं डॉक्टरों एवं गणमान्य व्यक्तियों को बैच लगाकर र प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित कर किया गया।
इस अवसर पर बदायूँ जनपद के लोकप्रिय मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिये जिसमे हर वर्ग के व्यक्तियों को लाभ अर्जित हो ऐसे मैडिकल कैम्पों को देख लोग प्रेरित होंगें सभी डॉक्टर्स और आयोजको को सुंदर कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापित किया। बदायूँ ज़िला अस्पताल के वरिष्ठ फार्मेसिस्ट प्रदीप चतुर्वेदी ने संचालन करते हुये कहा ऐसे कैम्प से मरीजों को अधिक लाभ मिलता है। अंत मे पंजाब केसरी डिजिटल के संवादाता राहुल सक्सेना एवं ध्रुव देव गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनीत गुप्ता, नसीम खान, राजेश कुमार, सुशील कुमार मौर्य, पुष्पेंद्र मिश्रा, रमन पटेल, राज वर्मा, प्रवेश कुमार आदि ने कैम्प को पूर्ण से व्यवस्थित रखा साथ दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!