डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सीएचसी हैदरगढ़ का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । सूबे के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचकर औचक निरीक्षण किया उप मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया श्री पाठक ने सर्वप्रथम वहां पर मौजूद मरीजों का हालचाल लिया इसके बाद अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। जिसमें एक दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनका एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया तत्पश्चात उन्होंने ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। जहां पर भारी अव्यवस्थाओं को देखते हुए जमकर फटकार लगाई तथा तत्काल ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए साफ सफाई पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंदगी उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। दोबारा के निरीक्षण में अगर इतनी गंदगी मिली तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। परिसर के बाहर निकल कर वहां पर खड़ी एंबुलेंस की हकीकत परखते हुए बाहर लगे इंडिया मार्का नल को चलवा कर स्वयं पानी पीकर उसकी गुणवत्ता परखी तथा मरीजों एवं तीमारदारों को पानी पीने की व्यवस्था के निर्देश दिया। बताते चलें कि श्री पाठक तिलोई विधानसभा के विधायक एवं भाजपा सरकार में मंत्री मयंक के स्वर शरण सिंह के छोटे भाई के निधन पर शोक व्यक्त कर वापसी में स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय भाजपा नेता एवं अधिवक्ता आलोक तिवारी विभोर गुप्ता शिवा वर्मा जिला पंचायत सदस्य रामभीख त्रिवेदी पंकज मिश्रा सहित कई भाजपा नेता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!