दहेज के लिए बलि चढ़ी गर्भवती विवाहिता, तीन पर मुकदमा दर्ज
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । गंभीर रूप से झुलश कर मौत का शिकार हो चुकी गर्भवती विवाहिता के मामले में मायके पक्ष ने तीन लोगों पति सास मौसी के खिलाफ दहेज के लिए बलि चढ़ी गर्भवती विवाहिता का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला थाना जहाँगीराबाद कस्बा व थाना का है गुरुवार को यंहा के निवासी संदीप कश्यप पुत्र राजेन्द्र की पत्नी नंदनी 25 गभीर रूप से झुलसी हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जिसकी देर रात मौत हो गयी। इस मामले में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। मीडिया से अलग अलग बयान दे रहा पति सक के घेरे में था। विवाहिता के पिता कैलाश पुत्र छन्नू पिलेहटी थाना कुर्सी ने बताया कि गुरुवार की असल घटना को बेटी के ससुरवालो ने छुपा कर खाना बनाने के दौरान आग लगने की बात कहकर गुमराह कर दिया। बताया कि बात सच मानकर वह लोग अस्पताल से लौट गए। लेकिन बेटी की रात में मौत होंने के बाद कस्बा वासियो की मदद से सच की जानकारी हुई । तहरीर के जरिये पीड़ित परिवार ने बताया कि कम दहेज के लिए उसकी बेटी को जिंदा जलाकर जान से मार डाला गया इस मामले में पुलिस ने पति संदीप कश्यप सास प्रेमावती मौसी रामावती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के पिता ने बताया कि उसकी दूसरी 15 वर्षीय बेटी कामनी भी विवाहिता के घर थी । उसके जरिये सही जानकारी मिली। उसके बाद कार्यवाही की गयी। मृतक विवाहिता की शादी 5 साल पूर्व हुई थी इस दौरान 1 पुत्र 3 साल का है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

