ईद उल अजहा(बकरीद) मद्देनजर पैदल मार्च कर जनमानस में सुरक्षा का आभास कराते कोतवाली प्रभारी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जैदपुर बाराबंकी। ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की संध्या को जैदपुर कस्बे में कोतवाली प्रभारी डीके सिंह। कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह यादव। कांस्टेबल अरविंद यादव। सोनू यादव। ऋतुराज सहित कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगो को सचेत किया।

ईद उल अजहा की पूर्व संध्या पर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह की अगुवाई में कस्बा जैदपुर, में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लोगो को आगाह किया। प्रभारी निरीक्षक डी के सिंह ने लोगो से शांति एव भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने मिलजुलकर रहने की बात कहते हुए आगाह भी किया कि यदि किसी ने भी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगो ने प्रशासन को भाईचारा बनाये रखने का अस्वासन दिया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!