(बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च कर लोगो को सचेत किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की संध्या को क्षेत्र के मुस्लिम आबादी में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में फ्लैग मार्च कर लोगो को सचेत किया।
ईद उल अजहा की पूर्व संध्या पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में कस्बा मसौली, बड़ागांव, बांसा एव शहाबपुर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर लोगो को आगाह किया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने लोगो से शांति एव भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने मिलजुलकर रहने की बात कहते हुए आगाह भी किया कि यदि किसी ने भी माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। फ्लैग मार्च के दौरान लोगो ने प्रशासन को भाईचारा बनाये रखने का अस्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, माया यादव, सुधीर कुमार यादव, रणजीत सिंह, रविन्द्र सिंह, राम अजौर मिश्रा, मुन्ना सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

