नहर की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

हैदरगढ़, बाराबंकी। नहर की सफाई न होने से टेल तक पानी नही पहुच रहा जिससे किसानो में जबरदस्त आक्रोश ब्याप्त है आज किसान ग्राम प्रधान की अगुवाई में कस्बा हैदरगढ़ स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पहुचे और विरोध प्रदर्शन किया अधिशाषी अभियंता के मौजूद न रहने पर ग्रामीनो ने दूरभाष के माध्यम से बात की और अधिकारियों द्वारा आस्वाशन देने के बाद ग्रामीण वापस लौट गए । जानकारी के अनुसार बाराबंकी के पड़ोसी जनपद रायबरेली के शिवगढ़ ब्लाक अंतर्गत ग्राम तरौंजा मजरे कुम्भी निवासी किसान राम विकास शर्मा अवधेश कुमार बछू लाल संदीप कुमार रज्जन लाल दीपक कुमार शिव शंकर आदि ने पत्र देकर आरोप लगाया है कि हमारे खेतो की सिंचाई बैती रजबहा से होती है किंतु रजबहा का हेड भाग सिल्ट से पट जाने के चलते नहर का पानी केवल 5 किमी तक ही पहुक पा रहा है यदि 4 किमी और हेड की सफाई हो जाये तो टेल तक पानी आसानी से पहुच सकेगा । किसान कब शारदा सहायक खण्ड कार्यालय पहुचे तो वहाँ कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नही था कर्मचारियों ने एक्सईएन से जरिये दूरभाष सम्पर्क कराया तब जाकर ग्रामीणों का क्रोध शांत हुआ और सभी वापस लौट गए।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!