ब्लॉक दहगवाँ में शैक्षिक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

शैक्षिक उन्मुखी करण कार्यशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

सहसवान। दहगवां ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विकास क्षेत्र के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के शैक्षिक उन्मुखी करण कार्यशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें बीएसए द्धारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात बीईओ दहगवां हर्षित शर्मा ने बीएसए को माला पहनाकर एवं शाल भेंट कर स्वागत किया। बीएसए द्धारा सभी शिक्षकों को विधालय के भौतिक परिवेश में सार्थक बदलाव लाने एवं समय से विद्यालय संचालन और नियमानुसार पठन पाठन करने के निर्देश दिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी दहगवाँ द्धारा सभी शिक्षकों को बीएसए द्धारा दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने को प्रेरित किया एवं आगामी बैठक में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। बीएसए को आश्वस्त किया कि उनके द्धारा दिये गये निर्देशों का आगामी बैठक तक पूर्ण पालन कराया जायेगा।


ब्लॉक अध्यक्ष, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ दामोदर सिंह द्धारा शिक्षकों की समस्याओ के बारे में बीएसए को बताया और सहानुभूति पूर्वक विचार करने की माँग की। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक चंद्रकेश यादव द्धारा सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया गया। एआरपी रमेश चन्द्र द्धारा उपस्थित सभी शिक्षकों को निपुण भारत कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। मंच संचालन एआरपी मोहम्मद मोहसिन द्धारा किया गया।  कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा द्धारा बीएसए को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।  कार्यक्रम में एआरपी संजीव सक्सेना, धर्मपाल, एंव राधेश्याम, अमित दुबे,केके गौतम इंद्रपाल सिंह, ओमेंद्र सिंह, राहुल यादव, मोहम्मद फ़ुरकान, ललित यादव, गंगा दयाल शास्त्री, देवेंद्र कुमार, संजीव यादव, नीति शर्मा, आँचल वर्मा, नेहा गौतम, प्रियंका, जितेंद्र यादव, रईस अहमद, सलमान आरिफ, पारुल यादव आदि उपस्थित रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!