25 वर्षो के बाद पार्क में प्रतिमा का अनावरण
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत ज्योरी में डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क के नाम आरक्षित भूमि पर रविवार को अम्बेडकर प्रतिमा की स्थापना उल्लास के साथ किया गया तथा भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगो ने भाग लिया। ग्राम प्रधान नीरज रावत की अध्यक्षता में पारख महासंघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार रावत एव अवर अभियंता आरईएस प्रमोद कुमार गौतम ने मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के बाद पारख महासंघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार रावत ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर भारत में सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं उन्होंने देश में सभी वर्गों के लिए काम किया। वह किसी वर्ग व जाति के बंधन नहीं रहे। अवर अभियंता प्रमोद कुमार गौतम ने कहा कि अम्बेडकर ने स्त्री शिक्षा व भेदभाव रहित भारत की स्थापना के विचार को महत्व देते हुए संवैधानिक व्यवस्था की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान नीरज कुमार रावत उर्फ सजंय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनी जिंदगी में लाने की जरूरत है। उनके विचार आज के दौर में हमारे देश और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। मूर्ति अनावरण के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सतीश कुमार रावत, मास्टर रामनरेश यादव, सन्तोष कुमार रावत,रमेशचंद रावत, एडवोकेट पंकज रावत, प्रेमधारी,राजेश वर्मा, सूर्यप्रकाश वर्मा, राम सहारे गौतम, जितेंद्र गौतम, अरविंद चौहान, सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
25 वर्षो के बाद पार्क में प्रतिमा का अनावरण

ग्राम प्रधान नीरज कुमार रावत उर्फ संजय ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व परिषदीय विद्यालय के निकट बंजर भूमि में डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आरक्षित हुई थी लेकिन प्रतिमा की स्थापना नही हुई थी आज गांव के लोगो के सहयोग से आरक्षित भूमि पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना की गई हैं।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

