पुलियों पर रेलिंग बनवाने की मांग..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। शारदा सहायक डबल नहर के रेलिंग विहीन पुल पुलियों पर रेलिंग बनवाने की मांग के बावजूद भी रेलिंग न बनवाना रविवार को एक किशोरी के लिए घातक साबित हुई। किंहौली गांव के निकट रेलिंग विहीन पुलिया पार कर रही 18 वर्षीय किशोरी सामने से अचानक आये मवेशी से घबरा कर असुंतलित तेज धारा में बह रही नहर में गिर गयी गौताखोरो के तमाम प्रयास के बाद किशोरी का शव बरामद नही हो सका।

रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हौली निवासी शिवसागर की 18 वर्षीय पुत्री सपना सिंह किसी काम से गांव के निकट से बह रही शारदा सहायक डबल नहर की पुलिया पार कर रही थी कि अचानक एक छुट्टा जानवर सामने से आया देख सपना घबरा गई और असुंतलित होकर रेलिंग विहीन नहर में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाव के लिए पहुंचे लेकिन कोई सुराग नही लग सका । सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद करने का प्रयास किया परन्तु सफलता हासिल नही हो सकी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नहर में पानी का बहाव काफी तेज था जिस कारण से तमाम प्रयास के बाद भी शव बरामद नही हो सका है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!