रास्ते के विवाद के चलते,हुई मारपीट में दोनों पक्षो से करीब एक दर्जन लोग घायल…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोडारी में रास्ते के विवाद के चलते पूर्व प्रधान एव विपक्षियों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षो से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें दो की हालात नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बताते चले कि गोडारी निवासी पूर्व प्रधान रामनरेश पुत्र बाबूलाल के सहन से रास्ता निकालने को लेकर नीरज कुमार पुत्र रामकुमार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है गत 9 जुलाई को आयोजित थाना समाधान दिवस में आयी शिकायत पर पुलिस एव राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर मामले का निस्तारण कर दिया। रविवार की सुबह नीरज उक्त रास्ते पर पुनः कब्जा करने की कोशिश की जिस पर पूर्व प्रधान रामनरेश ने डायल 112 को बुला लिया जिस पर दोनों थाना सफदरगंज पहुँचे लेकिन पुलिस कार्यवाही के बजाय दोनों पक्षो को समझा बुझाकर वापस भेज दिया घर पहुँचते ही नीरज , शेषनारायण,मानसिंह, दीपक कुमार, पंकज सिंह, अजीत सिंह पुत्रगण रामकुमार, आशीष कुमार, मनीष कुमार पुत्रगण सुखमीलाल, मुन्ना सहित अन्य लोग लामबंद होकर पूर्व प्रधान रामनरेश पक्ष के महेंद्र कुमार व शिवकुमार पर बांका, गड़ासा एव लाठी डंडे से हमला बोल दिया और देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट गुम्मे एव लाठी डंडे चलने लगे जिसमे पूर्व प्रधान पक्ष के महेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार, शिवकुमार पुत्र सतगुर प्रसाद, पूर्व प्रधान रामनरेश, राजवर्मा पुत्र साहबसरन, विश्वनाथ पुत्र बाबूलाल के चोटे आयी है वही दूसरे पक्ष के नीरज कुमार, शेषनारायण, मानसिंह, पंकज सिंह, दीपक कुमार व कान्तिदेवी चोटहिल हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसमे पूर्व प्रधान पक्ष के महेंद्र एव शिवकुमार के गम्भीर चोट होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!