फ़हद की कामयाबी ने बढ़ाया बाराबंकी के मान आईसीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में मो फ़हद ने हासिल किए 97 प्रतिशत अंक

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। पुलिस विभाग में उर्दू अनुवादक के बेटे ने आईसीएसई की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में पहला मुकाम हासिल किया है। हाईस्कूल में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले मो० फ़हद सिराज मोहल्ला एकता कॉलोनी, सत्यप्रेमी नगर के रहने वाले हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में उर्दू अनुवादक है और माता अफशां अंजुम प्रधानाध्यापिका है। उनके तीन संतानों में दो पुत्र व एक पुत्री है। मो० फ़हद सिराज ने हाईस्कूल परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक पाकर आनंद भवन स्कूल और बाराबंकी का मान बढ़ाया है। टॉपर मो० फ़हद सिराज की बहन कुलसूम सिराज भी वर्ष 2015 में आनंद भवन स्कूल से टॉपर रही हैं। जो हाल ही में नीट में चयनित हुई और राजकीय मेडिकल कॉलेज, आज़मगढ़ से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वहीं मो० फ़हद सिराज के बड़े भाई मो० आज़म सिराज किदवाई भी वर्ष 2020 में हाईस्कूल टॉपर रहे है। मो० फ़हद सिराज बताते हैं कि इस सफलता का श्रेय सबसे ज्यादा आनंद भवन स्कूल के शिक्षकों को जाता है। उन्होंने हमेशा पढ़ाई के लिए नए नए टिप्स दिए और समस्या का समाधान किया। मो० फ़हद सिराज ने बताया कि सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मैंने शुरूआत से ही अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी है। जिसमें मेरे माता पिता और परिजनों का विशेष सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि वह आईआईटी की तैयारी करके इंजीनियर बनकर देश सेवा में अपना योगदान देना चाहते है। माता पिता बहुत खुश हैं। इस मौके पर परिजनों ने मो० फ़हद सिराज की कामयाबी पर मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!