कार्यकर्ताओं के दम पर बढ़ती है भाजपा: रचना श्रीवास्तव भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। रविवार को बंकी नगर के कुरौली स्थित एस.के. मैरिज लॉन व बंकी देहात के टिन्डोला स्थित ओम दिव्य पब्लिक स्कूल में भाजपा मंडल कार्य समिति  का आयोजन किया गया। बैठक को सं‍बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को मज़बूती प्रदान करना है और जनहित में कार्य करने हैं। क्योंकि मज़बूत बूत होने से जनता की हर प्रकार की मदद संभव है। तथा इसी लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। इसके पश्चात श्रीमती श्रीवास्तव ने राष्ट्रवाद के मुद्दे को उठाते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को मजबूती प्रदान करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। साथ ही संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए गए। जिनका विभिन्न कार्यकर्ताओं ने समर्थन भी किया। मंच का संचालन श्रीकांत मिश्रा व लखन सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा ज़िला महामंत्री संदीप गुप्ता व अरविंद मौर्य सहित ब्लॉक प्रमुख देवां धर्मेंद्र यादव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजीव वर्मा व परशुराम रावत, मंडल प्रभारी अलका पटेल, ज़िला पंचायत सदस्य डॉ. अवधेश वर्मा, अनूप यादव, शशि गुप्ता, रुद्र अवस्थी, विनय विश्वकर्मा, आयूष, महेंद्र सिंह, डॉ राजेश वर्मा, संतराम गुप्ता, चिंता चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!