उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, अब मदरसों में केवल TET पास शिक्षक ही पढ़ा सकेंगे

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मदरसा में दी जाने वाली शिक्षा को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब सिर्फ टीईटी पास शिक्षक ही मदरसों में पढ़ा सकेंगे। इसके साथ ही मदरसों में अब दीनी तालीम के अलावा अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, हिंदी और समाजशास्त्र की शिक्षा भी दी जाएगी।सरकार मदरसा मॉडर्नाइजेशन स्कीम के तहत यह बदलाव करने जा रही है। इसे लेकर जल्द ही भर्ती की नियमावली में संशोधन भी किया जाएगा। दरअसल 24 मार्च को हुई उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अब मदरसों में भी मानक के अनुसार शिक्षक रखे जाएं,बच्चों के लिए नए पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई की व्यवस्था की जाए और आधुनिक शिक्षा दी जाए। बच्चे दीनी तालीम के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और नागरिक शास्त्र जैसे विषय भी पढ़ें।इसके लिए मदरसों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। टीईटी पास शिक्षक आएंगे तो शैक्षिक स्तर सुधरेगा और छात्रों को दीन के साथ ही आधुनिक शिक्षा भी उपलब्ध हो सकेगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

 

Don`t copy text!