त्रिलोकपुर चौकी इंचार्ज की अवैध वसूली का वीडियो वायरल

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

पुलिस विभाग में हड़कंप, पीड़ित परेशान

बाराबंकी। एक तरफ जिले के कप्तान महोदय व्यवस्था को सही करने के लिए मेहनत कर रहे हैं वहीं उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर थाना मसौली की चौकी त्रिलोकपुर के इंचार्ज पलीता लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को भेजा शिकायती पत्र। वसूली का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना मसौली की चौकी त्रिलोकपुर निवासी सियाराम वर्मा ने दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडे अपने साथियों से मिल कर जबरन हमारा दरवाजा बंद करवा दिया और कहा अगर दरवाजा लगाना है तो हमको ₹35000 दो जबकि चौकी पर ₹10000 ले लिया गया और कहां गया कि हमको पैसा ऊपर तक देना पड़ता है। बाकी ₹25000 गरीबी के कारण ना देने पर थप्पड़ों से मारा पीटा गया और अपमानित किया गया। पीड़ित ने उक्त प्रकरण की शिकायत लिखित रूप से उच्चाधिकारियों से करी। चौकी इंचार्ज त्रिलोकपुर व उनकी चौकी के पुलिसकर्मी से पीड़ित काफी परेशान है। उसका परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है। अब देखना यह है कि क्या थाना और चौकी की अवैध वसूली रुकेगी या चलती रहेगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। जनता इसी तरह पुलिस उत्पीड़न का शिकार होती रहेगी या उसे सुरक्षा मिलेगी।

पुलिस के लिए धारा 151 बन जाती है सुरक्षा कवच और वसूली काजरिया

मालूम हो कि शांति व्यवस्था स्थापित रखने के लिए फौरी तौर पर दोनों पक्षों को मुचलके पर उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करके रिहा किया जाता है किंतु 151 सीआरपीसी की धारा पुलिस के लिए रक्षा कवच बन गई है। कई बार पुलिस अपने आप को बचाने और अवैध हिरासत में रखकर वसूली करती है जब शिकायत उच्चाधिकारियों से होती है तो बताया जाता है कि 151 में चालान किया है और बदले में आरोप से मोटी रकम वसूली जाती है। कई बार पैसा मिल जाने पर अपराधी पर संगीन धाराएं न लगाकर 151 लगाकर उच्चाधिकारियों को भी गुमराह किया जाता है। जब एलआईयू जांच होती है तो 151 धारा पुलिस व अपराधी के लिए रक्षा कवच बन जाती है।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!