आधी अधूरी तैयारियों के बीच 30 जुलाई से होंगी स्नातक परीक्षाएं स्नातक प्रथम वर्ष की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होंगे विद्यार्थी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की स्नातक प्रथम वर्ष की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 जुलाई से होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में परीक्षा कितने केंद्रों पर होगी और कितने नोडल कालेज होंगे अभी इसकी सूची नहीं जारी की गई है। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या व इससे जुड़े कालेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम भाग-एक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 जुलाई से शुरू होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दो परियों में होगी। पहली पारी सुबह आठ बजे से दूसरी पारी दोपहर दोपहर दो बजे से शुरू होगी। अभी केंद्रों का नहीं हुआ निर्धारणरू जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. डा. सीताराम सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 30 जुलाई से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सूचना व नोडल कालेजों की सूचना जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा दी जाएगी। परीक्षा की तैयारी शुरू की जा चुकी है। परीक्षा कार्यक्रम में कई प्रश्नपत्रों में काफी गैप दिया गया है। इसके तहत 30 जुलाई को शारीरिक शिक्षा व चित्रकला, 1 अगस्त को गृह विज्ञान व सैन्य विज्ञान, 3 अगस्त को शिक्षाशास्त्र व मनोविज्ञान, 4 अगस्त को समाज शास्त्र व समाज कार्य, 5 अगस्त को राजनीति विज्ञान व लोक प्रशासन, ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, जैनोजॉली व सीड टेक्नोलॉजी, 6 अगस्त को भूगोल व संगीत की परीक्षाएं होंगी। 13 अगस्त को हिंदी व उर्दू, भूगर्भ विज्ञान, 16 अगस्त को अंग्रेजी व संस्कृत, 17 अगस्त को प्राथमिक चिकित्सा एंव स्वास्थ्य ,18 अगस्त को प्राचीन इतिहास व मध्यकालीन इतिहास, 20 अगस्त को अर्थशास्त्र व दर्शनशास्त्र, जैव रसायन विज्ञान, 22 अगस्त को भौतिक विज्ञान व वाणिज्य प्रथम बिजनेश मैनेजमेंट व बायो टेक्नोलॉजी, 23 अगस्त को प्राणी विज्ञान व वाणिज्य द्वितीय फाइनेंशियल एकाउंटिंग व इलेक्ट्रानिक्स, 24 अगस्त को रसायन विज्ञान व वाणिज्य तृतीय इशेंशियल ऑफ ई कॉमर्स व पर्यावरण विज्ञान और 25 अगस्त को वनस्पति विज्ञान व वाणिज्य चतुर्थ बिजनेस इकोनॉमिक्स व कम्प्यूटर साइंस का पेपर होगा।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!