अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने बार काउंसिल अध्यक्ष के साथ मिलकर मंडलायुक्त को अपनी पीडा बताई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बार एसोसिएशन सिविल बार एसोसिएशन द्धारा संयुक्त रुप से तहसील के न्यायिक अधिकारियों द्धारा न्यायिक कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर बीते 2 जुलाई से तहसील के न्यायालय की चल रही हड़ताल 18 दिन भी जारी रहे। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शीर्ष मल्होत्रा तथा बार एसोसिएशन बरेली अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडलायुक्त बरेली से मुलाकात करते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं से रूबरू कराया मंडलायुक्त प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराएंगे तथा इस संदर्भ में वह जिलाधिकारी बदायूं से भी बात करेंगे। ज्ञात रहे बारिश से सहसवान सेंट्रल बार एसोसिएशन द्धारा तहसील कार्यालय के न्यायालय कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है।

 

तथा अधिवक्तागण अपनी मांगों के समर्थन में 2 जुलाई से न्यायालय में कलम बंद हड़ताल पर चल रहे हैं। तथा अपनी मांगें पूर्ण कराने के लिए निरंतर आंदोलन कर रहे हैं। तथा अपनी मांगों को पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों से निरंतर संपर्क कर रहे हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी बार एसोसिएशन महासचिव सरफराज उर्फ नवेद का प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ताओं की तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों द्धारा न्याय न्यायिक कार्यों में मनमर्जी हिटलर शाही का चिट्ठा लेकर मंडलायुक्त बरेली से प्रतिनिधिमंडल मिलने के लिए बरेली पहुंचा जहां बार काउंसिल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सिरसी मल्होत्रा बरेली बार एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंडलायुक्त बरेली सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात की तथा सहसवान अधिवक्ताओं को तहसील के नए कार्यों में हो रही परेशानी के बाबत जानकारी भी तथा न्यायालय में हो रही धांधली तथा भ्रष्टाचार के साक्ष की फाइलें भी मंडलायुक्त को सौंपी।  उन्होंने कहा सहसवान तहसील में उपजिलाधिकारी द्धारा न्यायालय के कार्यों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर किया जा रहा है जिस पर समय रहते रोक लगना आवश्यक है। भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य को लेकर अधिवक्ताओं द्धारा 2 जुलाई से तहसील के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। तथा हड़ताल चल रही है। वही मंडलायुक्त सेल्वा जे कुमारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस संदर्भ में जिलाधिकारी बदायूं से बात करेंगे तथा अधिवक्ताओं की मांगों को पूर्ण कराने का प्रयास करेंगी। वही सहसवान बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन द्धारा 2 जुलाई से अपनी मांगों के समर्थन में की जा रही हड़ताल का समर्थन बार एसोसिएशन बरेली अध्यक्ष ने करते हुए बरेली के बार एसोसिएशन तथा कमिश्नर बरेली के यहां अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए कलम बंद हड़ताल रखी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रवि नारायण सक्सेना सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी ने संयुक्त रूप से कहा जब तक अधिवक्ताओं की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक तहसील के न्याय कार्यालय में कलम बंद हड़ताल रहेगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!