तीन वर्षों से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के 20 हजार रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त,गिरफ्तार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। तीन वर्षों से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के 20 हजार रुपये के इनामियाँ वांछित अभियुक्त को सर्विलांस/स्वाट एव मसौली पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने तेलंगाना प्रान्त से गिरफ्तार किया। वांछित अभियुक्त ग्राम पंचायत बड़ागांव का निवासी हैं।
तेलंगाना प्रान्त से गिरफ्तार अभियुक्त नूरुल हसन द्वारा गैंग बनाकर गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस व खाल का विक्रय/तस्करी किया जाता था, जिसके सम्बन्ध में 2019 में थाना मसौली में मुकदमा दर्ज किया गया था धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत की कार्यवाही की गयीं थी मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभियुक्त नूरुल हसन फरार था तथा अपनी मौजूदगी छिपाये हुये था । अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था । पुलिस द्वारा अभियुक्त नुरूल हसन की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त थाना सुरूरनगर जिला केवीरंगा रेड्डी तेलंगाना प्रान्त में छिपकर रह रहा है । अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय से एन0बी0डब्लू भी जारी किया गया था । डिजिटल डेटा एवं मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अभियुक्त को उसके किराये के मकान नं0- 2-120 सरूर नगर निकट प्रियदर्शनी पार्क थाना सरुर नगर कमिश्नरेट रचाकोण्डा जिला केवीरंगारेड्डी तेलंगाना प्रान्त से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नूरुल हसन वहां पर अपना नाम बदल कर रहता था जिसके पास से मो0 सदफ पुत्र अली असगर निवासी मकान नं0- 2-120 सरूर नगर निकट प्रियदर्शनी पार्क थाना सरुरनगर जिला केवीरंगारेड्डी प्रान्त तेलंगाना का आधार कार्ड पाया गया । अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना मूल नाम मो0 सदफ व उपनाम नुरुल हसन तथा मूल निवासी मोहल्ला बड़ागांव थाना मसौली बाराबंकी बताया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
तीन वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त नूरुल हसन पुत्र अली असगर को गिरफ्तार करने में स्वाट टीम प्रभारी बृजकिशोर सिंह , सर्विलांस प्रभारी अंकित त्रिपाठी उ0नि0 करूणेश पाण्डेय , प्रभारी निरीक्षक मसौली पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान हे0का0 अभिमन्यु सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, हरिकान्त यादव, अभिषेक राजवंशी धन्नजय सिंह चौहान, नितिन कुमार, का0 अंकित तोमर,जितेंद्र वर्मा, मजहर अहमद, जरनैल सिंह, जुबेर खान, अनुज वर्मा, सुधाकर सिंह भदौरिया, दिव्यांश यादव, शैलेंद्र कुमार, प्रवीण शुक्ला रामनरायन राना शामिल रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

