तहसील कार्यालय के न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराए जाने के लिए अधिवक्ताओं द्धारा की जा रही कलम बंद हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर जमकर की नारेबाजी प्रमुख सचिव से फोन पर की बात अपनी समस्या का ज्ञापन ई-मेल से किया प्रेषित
सहसवान। सहसवान अधिवक्ताओं द्धारा तहसील कार्यालय के न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराए जाने के लिए बीते 20 दिन से चल रही कलम बंद हड़ताल जारी रही अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता कैंपस से तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जुलूस निकाला तथा जमकर नारेबाजी की वही अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी उत्तर प्रदेश शासन से मोबाइल पर बात करते हुए अपनी समस्याओं को अवगत कराया तथा समस्याओं का ज्ञापन उन्हें ट्वीट करते हुए तत्काल समाधान कराए जाने की मांग की है। ज्ञात रहे बार एसोसिएशन सहसवान सिविल बार एसोसिएशन सहसवान द्धारा संयुक्त रुप से तहसील कार्यालय में उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराए। जाने के लिए 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल की जा रही है। जिसके कारण उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय तहसील मजिस्ट्रेट न्यायालय में न्यायिक कार्य 20 दिन से ठप पड़ा है। जिससे जहां बादकारी को को न्याय नहीं मिल पा रहा अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी मंडल आयुक्त बरेली से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांग पूर्ण किए जाने की मांग भी की परंतु अब तक न्याय नहीं मिल सका जिसके कारण 20 दिन से चली आ रही अधिवक्ताओं की हड़ताल को अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि अधिवक्ताओं की 20 दिन से चली आ रही हड़ताल अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रही यह उनके लिए घातक होगी।
अधिवक्ताओं द्धारा अपनी मांगों के समर्थन में अधिवक्ता कैंपस से तहसील कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला तथा कहा कि जब तक तहसील से भ्रष्ट अधिकारी हट नहीं जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को और तेज गति प्रदान की जाएगी। इसके लिए एक-दो दिन में अधिवक्ता बैठकर रणनीति तैयार करेंगे वहीं बार बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना ने अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को फोन करके अधिवक्ताओं की समस्याएं बताते हुए कहा की तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए उपजिलाधिकारी जिम्मेदार हैं। जिलाधिकारी मंडलायुक्त से सभी अधिवक्ता लोग मिले परंतु कोई न्याय नहीं मिला उपजिलाधिकारी न्यायालय में बिना आर्थिक समझौते के कोई काम नहीं हो रहा। जिसमें सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के समक्ष न्यायिक कार्य करना अब संभव नहीं है। अतः आपसे अनुरोध है। कि आप अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र कराने का कष्ट करें। तत्पश्चात अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बार अध्यक्ष से अपनी समस्याओं का ज्ञापन ईमेल के माध्यम से भेजने को कहा जिस पर बार अध्यक्ष ने तत्काल अपर मुख्य सचिव को ई-मेल से अपनी समस्याओं का ज्ञापन प्रेषित करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शांति शरण शर्मा सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नकवी हरेंद्र सिंह यादव रुकुम सिंह यादव कमल कुमार सक्सेना राजीव चांडक हरीश पाठक रूमाली सिंह मजहर अली सरफराज उर्फ नवेद राकेश कुमार सैनी,अशोक कुमार सैनी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

