पीड़िता की आपबीती: अगवा कर तीनों लोगो ने होटल मे जाकर बनाया हवस का शिकार।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं में बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया गया। गजरौला के एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर भाग गए। इस पर पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगा दी गई है। मामला पंद्रह जुलाई की रात का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उस रात वह अपने पति के साथ गांव में ही एक रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी और 12 साल का बेटा मौजूद था। दोनों भाई-बहन घर पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे गांव के ही शादाब, बबलू और जीशान उसके घर पर कार लेकर पहुंचे। तीनों ने किशोरी को जबरन कार में डाल लिया और उसे लेकर भाग गए। बाद में महिला और उसका पति घर आया। उसका बेटा रो रहा था, जबकि उसकी बेटी लापता थी।

उन्होंने 12 साल के बेटे से इसका कारण पूछा तब उसने सारी घटना बताई। इसके बाद परिजन किशोरी की तलाश में लग गए, तो वहीं आरोपी दूसरे दिन किशोरी को रास्ते पर छोड़कर भाग गए। किसी तरह किशोरी चलकर अपने घर पहुंची। तब उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। उसने कहा तीनों आरोपी उसे गजरौला के एक होटल में ले गए थे। वहां उसके साथ तीनों लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इससे उसे चोटें भी आईं हैं। गुरुवार को किशोरी और उसकी मां बिल्सी थाने पहुंची। मां ने आरोपी शादाब, बबलू और जीशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

बिल्सी थाने में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – श्याम नारायण, सीओ बिल्सी

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!