मसौली बाराबंकी। सहयोगी आर बी पी जी कालेज खुशहालपुर के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन मंगलवार को स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत (फिट यूथ,फिट इंडिया) का संदेश देते हुए प्रभात रैली का आयोजन किया गया तथा बरैया एव सोहिलपुर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी अनीता कुमारी के नेर्तत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय एव सड़क मार्ग की साफ सफाई की तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदनपुर के चिकित्साधिकारी डॉ0 जगदीश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं युवाओं को फिट यूथ फिट इंडिया केे प्रति प्रेरित करते हुए सेहतमंद रहने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को कम करने का सबसे बेहतर उपाय बताया। महिलाओ के गर्भधारण के पूर्व से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चो के टीकाकरण एव उनकी देखरेख के बारे में चर्चा की। सहयोगी इन्टर कॉलेज खुशहालपुर के प्रधानाचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजन के द्वारा फिट यूथ ,फिट इंडिया का कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय कार्य है। आज के इस कार्यक्रम से युवा को तन के साथ साथ मन से भी स्वस्थ्य बनना होगा तभी जाकर भारत स्वस्थ्य बनेगा। उन्होंने बीसीजी, तपेदिक, खसरा, टिटनेस, पोलियो के टीकाकरण एव वैक्सीन के प्रति जागरूक किया। बीएड प्रवक्ता राहुल गुप्ता ने कहा कि अनुभव सबसे बड़ी बात है जिसके लिए अच्छे विचारों की जरूरत है। हमे व्यक्ति के अच्छे गुणों की पहचान करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के कार्यक्रमाधिकारी विनोद कुमार गौतम, अनीता कुमारी, शिक्षक अनुज कुमार ने कार्यक्रम में प्रतिभागी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा महिमा, नूरसबा, रविशंकर, दीपक, महेन्द्र,ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रामरूप वर्मा ने किया।

