पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

देवा शरीफ बाराबंकी। परिषदीय शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्र देवा के तत्वावधान में आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन सलारपुर देवा परिसर मे पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य हिफजुर्रहमान पीईएस एवं कॉलेज के प्रबंधक समीउल्लाह अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आदर्श कॉलेज के प्रबंधक ने इस प्रशिक्षण को शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन संवर्धन लाने हेतु मील का पत्थर बताया तो डायट प्राचार्य ने प्रशिक्षणार्थियों से गहनता के साथ प्रशिक्षण के आयामों को  सीखकर राष्ट्र के नवनिर्माण में बच्चों के सर्वांगीण विकास को परिलक्षित करने की अपेक्षा की। जबकि यहां मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी ने कला समेकित शिक्षा आईसीटी शिक्षा की नई पहल एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में डायट मेंटर महेंद्र यादव द्वारा अवलोकनार्थ पूरे दिवस यहां उपस्थिति दर्ज कराई गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्रशिक्षक गण एसआरपी चारू गर्ग अर्चना वर्मा सूर्या त्रिपाठी मनोज मोहन मिश्रा  विवेक वर्मा विनय कुशवाहा के साथ सहयोगी के तौर पर शिक्षक राजेश श्रीवास्तव रामनरेश ज्ञानेंद्र चंद्रभान सिंह सैयद सईदउल हसन हाशमी अनुपम मोहम्मद इस्माइल आशीष वर्मा मनीराम अखिलेश वर्मा प्रदीप कुमार मिश्रा रविकांत वर्मा तथा डॉक्टर शमशेर खान आदि भी उपस्थित थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!