हैदरगढ़ बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के अखैय्यापुर गांव निवासी अनुज पुत्र शिवबरन यादव दिल्ली में मजदूरी का काम करता था। पीडित ने बताया कि रविवार को रोड़वेज बस से अपने घर वापस आ रहा। अभी वह लखनऊ ही पहुंचा था तभी एक अंजान व्यक्ति नशीला प्रदार्थ खिला दिया उसके बाद अनुज बेहोश हो गया। जेब में पड़े परिचय पत्र के आधार पर बस चालक बैजनाथ इंटर कालेज के समीप छोड़ की अपने गंतव्य को रवाना हो गया। जब अनुज को होश आया तो उसका सारा सामान गायब था।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

