आज सुनेंगी समस्याएं

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि कुमुद श्रीवास्तव सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ द्वारा 05 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे जिला पंचायत भवन बाराबंकी के सभागार में महिला जनसुनवाई के अवसर पर महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, अपहरण, घरेलू हिंसा, बलात्कार आदि से सम्बन्धित घटनाओं के प्रकरणों की जनुसनवाई की जायेगी। जिन पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या माननीय सदस्य महिला आयोग कुमुद श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत करनी हो वे 05 फरवरी को जिला पंचायत भवन बाराबंकी के सभागार में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर अपनी समस्या को प्रार्थना पत्र के माध्यम से प्रस्तुत कर सकती है।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 

Don`t copy text!