प्रधान संघ के जिला महासचिव राम सेवक की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की एकजुटता का आहवान
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। ग्राम प्रधान संघ के जिला महासचिव राम सेवक की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम पंचायत रजाईपुर के मजरा गोड़वा ग्वारी में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों की एकजुटता का आहवान किया गया।
जिला महासचिव रामसेवक ने कहा कि हम लोग संगठित नही होंगे तब तक हमारी ताकत की पहचान नही होगी कोई भी कार्य तभी सम्भव है जब हम लोग एकत्रित होकर संघर्ष करे हम लोग एकत्रित नहीं होंगे तो अधिकारी एव कर्मचारी हमारा फायदा उठाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि हम आप लोगो के साथ है मेरे रहते आप लोगो का कोई भी अहित नही कर सकता है बस केवल संगठित होकर एकता और अनुशासन में रहते हुए सहयोग देना होगा । इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेश चन्द वर्मा ,गया प्रसाद वर्मा ,ग्राम प्रधान विनय कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, रंजीत कुमार, सुरेश वर्मा, उमाकांत वर्मा, पूर्व प्रधान जगरूप वर्मा, नेवल किशोर,राधेश्याम वर्मा, अरबिन्द वर्मा, संतोष कुमार रावत आदि लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

