दो घंटे से अधिक समय तक अपराधी की तलाश में जुटी रही पुलिस।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार क्राइम ब्रांच सहित स्थानीय पुलिस की विशेष टीम दो घंटे से अधिक समय तक अपराधी की तलाश में जुटी रही। चेकिंग अभियान में रोडवेज बसों के अलावा छोटे बड़े सभी वाहनों की चेकिंग की गयीं।
चेकिंग अभियान में लगी पुलिस सूत्रों द्वारा जानकारी मिली कि बहराईच से किसी अपराधी के लखनऊ जाने की सूचना पर अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार हत्या का आरोपी एसी कोच की बस से लखनऊ जाने की सूचना मिली थी जिसका लोकेशन भी पुलिस को था परन्तु रास्ते से ही अपराधी किधर चला गया जिसकी जानकारी नही लग सकी। दो घंटे तक छानबीन के दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

