दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराएं लॉगबुक का विवरण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य ने अपने कार्यालय में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु आवंटित कुछ वाहनों की लॉग बुक प्राप्त नहीं करायी गयी है। एडीएम द्धारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु आवंटित वाहनों, जिन्होंने अभी तक अपने वाहन की लॉग बुक जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्राप्त नहीं करायी है, एडीएम ने उन सभी वाहन स्वामियों को निर्देशित किया है कि तत्काल प्रभाव से दो दिन के अन्दर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय एवं कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बदायूँ के कक्ष संख्या-07 (प्रवर्तन शाखा) में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!