हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर पहुंचे एक लाख तिरंगे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं - 9719216984
तैयारियों की समीक्षा करने प्रदेशमंत्री पूनम बजाज पहुंचीं, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा जिले में 1.5 लाख तिरंगा लगवाकर रिकार्ड बनाएगी।
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर अब तक 1 लाख तिरंगा पहुंच चुके हैं। हर घर तिरंगा फहराने की पूरी तैयारी संगठन ने कर रखी है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बुधवार को प्रदेश मंत्री पूनम बजाज को दी। प्रदेशमंत्री यहां हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा को पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों के योगदान की याद इस महापर्व को मनाकर संजोने का आह्वान किया।
पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठकर के दौरान प्रदेश मंत्री ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष पूर्ण कर रहा है, ऐसे मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि संगठन के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा जिले में 1.5 लाख तिरंगा लगवाकर रिकार्ड बनाएगी। 1 लाख तिरंगा पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहुत कठोर परिश्रम और रणनीति से इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
बैठक में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, भगवान सिंह मौर्य, शारदेन्दु पाठक, ग्रीशपाल सिंह, तेजपाल सागर, अनुराग दीक्षित,कौशल शास्त्री, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, विनोद अग्रवाल, आशीष शाक्य व अनुज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा अंकित मौर्य ने प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को 500 तिरंगा ध्वज भेंट किए। साथ ही अभियान को सफल बनाने का आह्वान भाजपाइयों से किया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं – 9719216984

