युवक ने तमंचा लेकर फेसबुक पर डाली पोस्ट। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट तो जागी पुलिस।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984

बदायूं। युवक ने तमंचा लेकर अपनी फोटो फेसबुक पर वायरल करने के उपरांत उसने अपनी पोस्ट को डीलीट कर दिया। हालांकि इसी बीच किसी ने इसका स्क्रीनशॉट निकाल लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। बुधवार दोपहर एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। फोटो में एक युवक के पास 315 बोर का तमंचा है। तमंचे को युवक लोड कर रहा है या अनलोड यह स्पष्ट नहीं है, हालांकि कारतूस का कुछ हिस्सा नाल के भीतर है, बाकी का बाहर।
बताया जाता है कि युवक कुंवरगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है। नतीजतन पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि युवक फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक जहां का भी रहने वाला है, उसे खोज निकाला जाएगा। असलाह लेकर युवकों द्धारा फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटनाएं पहले भी हुई हैं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक युवक की तस्वीर तमंचा समेत वायरल हुई थी तो इससे पहले भी दातागंज व उसावां क्षेत्रों में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें सभी की गिरफ्तारी भी हुई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं- 9719216984

Don`t copy text!